Logo
Logo

Chaturmas

॥ श्रीशङ्कराचार्यों विजयतेतराम् ॥

दिव्य भव्य चातुर्मास्य व्रत अनुष्ठान

संवत् २०२६ · आषाढ़ पूर्णिमा से भाद्रपद पूर्णिमा

29 जुलाई – 26 सितम्बर 2026
सपाद लक्षेश्वर धाम, सलधा, छत्तीसगढ़

चातुर्यास्यं यतीनां च यः कारयति धर्मवित् ।
स फलं लभते सम्यक् राजसूयाश्च मेधयोः ।।

आदरणीय बन्धुओ !
भारतीय संस्कृति में संन्यास आश्रम को अत्यन्त आदरणीय स्थान प्राप्त है। संन्यासी परिव्राजक-परम्परा में चातुर्मास्य के चार पक्षों में एक स्थान पर रहकर उस क्षेत्र के समस्त सनातनधर्मियों को अपने दर्शन, पूजन, भिक्षा-वन्दन, जिज्ञासा-समाधान व प्रवचन आदि के द्वारा लाभान्वित करते हैं।

यह अत्यन्त सौभाग्य का अवसर है कि 'परमाराध्य' परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदुरु शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती '१००८' का २४ वाँ चातुर्मास्य व्रत अनुष्ठान आगामी संवत् २०८३ आषाढ़ गुरु पूर्णिमा से भाद्रपद पूर्णिमा तदनुसार दिनाङ्क 29 जुलाई से 26 सितम्बर 2026 ई. पर्यन्त आयोजित हो रहा है।

विशेष : इस अन्तराल में अनेक धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे। साथ ही, पूरे श्रवण मास में आयोजित निःशुल्क रुद्राभिषेक में श्रद्धालु स्वयं उपस्थित होकर अपने एवं अपने परिवार के नाम से रुद्राभिषेक कराने का पुण्य-लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आप सभी से अनुरोध है कि उक्त अवसर पर पधारकर धर्म-लाभ एवं पुण्य-लाभ अर्जित करें।

भवदीय:- ब्रह्मचारी सुबुद्धानंद
निजी सचिव-जगदुरु शंकराचार्य:- चन्द्रप्रकाश उपाध्याय
शिवलिंग

ॐ नमः शिवाय

सवा लाख शिवलिंग

प्रमुख धार्मिक आयोजन

चातुर्मास्य के पावन अवसर पर समस्त अनुष्ठान

आरंभचातुर्मास्य व्रतारंभआषाढ़ पूर्णिमा (गुरु पूर्णिमा) · 29 जुलाई 2026, बुधवार
श्रृंगारहरियाली विशेष पूजन श्रृंगारश्रावण कृष्ण अमावस्या · 12 अगस्त 2026, बुधवार
जयंती / वर्धापनधर्मसम्राट स्वामी श्री करपात्री जयंती एवं परमाराध्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती जी महाराज '१००८' का वर्द्धापन दिवसश्रावण शुक्ल द्वितीया · 14 अगस्त 2026, शुक्रवार
जयंतीगोस्वामी तुलसीदास जयंतीश्रावण शुक्ल सप्तमी · 19 अगस्त 2026, बुधवार
उपाकर्मश्रावणी उपाकर्म / रक्षासूत्र-बंधनश्रावण शुक्ल पूर्णिमा · 28 अगस्त 2026, शुक्रवार
उत्सवश्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सवभाद्रपद कृष्ण अष्टमी · 04 सितम्बर 2026, शुक्रवार
त्रिदिवसीय श्री विद्या साधना शिविरब्रह्मलीन सद्गुरुदेव महाराज जी का 102वाँ आविर्भाव महोत्सवभाद्रपद शुक्ल तृतीया · 14 सितम्बर 2026, सोमवार
व्रत / समापनअनन्त चतुर्दशी व्रत · चातुर्मास्य समापनोत्सव / सीमोल्लंघनभाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी · 25 सितम्बर · पूर्णिमा 26 सितम्बर 2026

नित्य पंचदेवोपसना

प्रातः 4:30

श्री गणेश पूजन

प्रातः 6:45

श्री सूर्य पूजन

पूर्वाह्न 9:45

श्री विष्णु पूजन

अपराह्न 3:45

श्री शिव पूजन

सायं 6:45

श्री शक्ति पूजन

📖 नित्य पाठ : प्रातः 7 से 9:30
🎤 नित्य प्रवचन : सायं 4 से 6 बजे

📞 संपर्क सूत्र

हिमालय सपाद लखेश्वर धाम चातुर्मास्य आयोजन सेवा समिति, सलघा

आयोजन स्थल

सपाद लक्षेश्वर धाम सलधा,
जिला-बेमेतरा (छत्तीसगढ़)

✨ विशेषताएँ

मंदिर की विशेष सेवाएँ

सवा लाख शिवलिंग स्थापना

विश्व की सबसे बड़ी शिवलिंग स्थापना योजना में भाग लें।

भव्य मंदिर निर्माण

प्राचीन वास्तुशिल्प के अनुसार भव्य मंदिर का निर्माण।

आध्यात्मिक केंद्र

योग, ध्यान और वेदांत अध्ययन के लिए समर्पित केंद्र।

एकसाथ लाख शिवलिंग दर्शन व्यवस्था

भक्तों के लिए सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित दर्शन व्यवस्था।

धार्मिक आयोजन

प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों एवं उत्सवों का आयोजन।

सांस्कृतिक गतिविधियाँ

भारतीय संस्कृति के संरक्षण हेतु विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम।

QR Code स्कैन करें

पिलग्रिम गाइड डाउनलोड करें

Saladha LocationQR Code
सपाद लक्षेश्वर धाम, सलधा, छत्तीसगढ़
दर्शन समय: प्रातः 5:00 - रात्रि 9:00
🗺️ Google Maps पर देखें
सलधा धाम यात्रा

पिलग्रिम जानकारी

निकटतम रेलवे स्टेशन
रायपुर जंक्शन (45 किमी)
निकटतम एयरपोर्ट
स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट (50 किमी)
बस स्टैंड
भाटगांव बस स्टैंड, रायपुर (लगभग 55 किमी)
आवास सुविधा
धर्मशाला एवं होटल की सुविधा उपलब्ध नहीं है

॥ श्रीशङ्कराचार्यो विजयतेतराम् ॥

🚩 धर्म की जय हो🕉️ अधर्म का नाश हो🐄 गौ माता की जय🇮🇳 भारत अखण्ड हो🔥 हिन्दू प्रचंड हो

हर-हर महादेव ।। विश्व का कल्याण हो ।।

२०८३ · चातुर्मास्य महामहोत्सवज्योतिर्मठ बद्रिकाश्रमउत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठ